AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा। नगर में आज भव्य एवं दिव्य शिव बारात का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पावन शिव बारात सायं 3 बजे भूतेश्वरनाथ मंदिर स्थित शिव शक्ति प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की अगवानी की।
शिव बारात का भव्य स्वागत बांकी मेन चौक स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर के समीप किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इसके पश्चात बजरंग बली के दरबार में भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। शिव बारात में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास बना रहा।
बांकीमोंगरा में भव्य शिव बारात का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति में डूबा नगर।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद