Top News

कोरबा ब्रेकिंग : 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जब्त किया मोबाइल, आत्महत्या के कारणों की गहन जांच।

कोरबा।
जिला कोरबा के थाना बाँकीमोंगरा अंतर्गत घुड़देवा क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की फांसी के फंदे पर लटकती हुई मौत के मामले को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु मानते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ किसी भी प्रकार के उकसावे, मानसिक प्रताड़ना या दबाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका अजीत टंडन की पुत्री थी। घटना के समय मृतिका के माता-पिता पारिवारिक कारणों से अपने ग्राम गए हुए थे। मृतिका यह कहकर घर से निकली थी कि वह कॉलेज जा रही है, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

घुड़देवा स्थित क्वार्टर पहुंचने पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मृतिका का भाई पीछे की ओर से दीवार फांदकर घर के भीतर गया, जहां हाल के अंदर मृतिका को फांसी के फंदे पर लटका पाया गया।
सूचना पर थाना बाँकीमोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने  मर्ग कायम कर शव को नीचे उतरवाया, पंचनामा कार्रवाई की तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मोबाइल जब्त, डिजिटल साक्ष्यों की जांच
पुलिस ने घटनास्थल से मृतिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल्स, चैट, सोशल मीडिया गतिविधि और हालिया संपर्कों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि मृतिका किसी प्रकार के मानसिक दबाव, धमकी या प्रताड़ना से तो गुजर नहीं रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम
फिलहाल शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी संभावित आपराधिक एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume