बाँकीमोंगरा।
नए साल की शुरुआत के साथ ही थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताज़ा मामला साईं मोहल्ला का है, जहाँ सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साईं मोहल्ला निवासी हरिलाल साहू पिता कांसीराम साहू (उम्र 49 वर्ष) ने थाना बाँकी मोगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह 24 जनवरी से परिवार सहित गांव गया हुआ था।
28 जनवरी को जब वापस अपने क्वार्टर क्रमांक 25/05 पहुँचा, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखी नगद ₹20,000 की चोरी हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही थाना बाँकी मोगरा के वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया और विवेचना की जिम्मेदारी विवेचक नरेंद्र टेकाम को सौंपी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
🔍 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं कुछ दिन पहले इलाके में संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य पुख्ता साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
⚠️ लगातार बढ़ते अपराधों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कम उम्र के युवक नशे की गिरफ्त में हैं, और क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबारियों की सक्रियता के कारण चोरी की घटनाओं में तेजी आई है।
📢 लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि
नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई हो और विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जाए।
फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है और प्रार्थी को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद