कोरबा जिले के बांकी मोंगरा स्थित शांति नगर में उत्कल समाज के तत्वावधान में अखंड हरि नाम संकीर्तन (अष्टप्रहरी) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।
आयोजन समिति के अनुसार, अनंत ब्रह्मांड नायक भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की असीम अनुकंपा से यह 24 घंटे का हरि नाम संकीर्तन पाठ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
📌 कार्यक्रम का विवरण
🔸 जल यात्रा – 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
🔸 कीर्तन प्रारंभ – 31 जनवरी 2026 (शनिवार)
👉 एवं भोग-प्रसाद वितरण दोपहर 1 बजे से आगमन तक
🔸 पूर्णाहुति – 01 फरवरी 2026 (रविवार)
👉 भोग वितरण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
🙏 श्रद्धालुओं से अपील
आयोजन समिति ने समस्त धर्मपरायण बंधुओं एवं माता-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
📍 आयोजन स्थल
उत्कल समाज, शांति नगर, बांकी मोंगरा
जिला – कोरबा (छत्तीसगढ़)
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद