Top News

🔴 मनरेगा–धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का सड़क पर शक्ति प्रदर्शन,बांकीमोंगरा में कांग्रेस का ‘सांकेतिक चक्काजाम’, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

कोरबा | बाँकीमोंगरा
प्रदेश में मनरेगा और धान खरीदी को लेकर किसानों एवं मजदूरों की बढ़ती समस्याओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को चेताया।
प्रदर्शन के दौरान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ और धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम व स्वरूप में बदलाव कर इसे कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के सामने रोजगार और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। नेताओं का कहना है कि तकनीकी खामियों, मौसम की मार और खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। साथ ही भुगतान में हो रही देरी को लेकर भी प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया गया।

सांकेतिक चक्काजाम के कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए एक चेतावनी मात्र है। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा के अध्यक्ष संजय आज़ाद ने कहा कि,
“वर्तमान सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है और किसान मंडियों में भटकने को मजबूर हैं। यदि जल्द धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई गई और मजदूरों के अधिकार बहाल नहीं हुए, तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र करेगी।”

👥 चक्काजाम में ये रहे प्रमुख रूप से शामिल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरीश परसाई,
संजय आज़ाद (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाँकीमोंगरा),
विकास सिंह (जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण),
कांग्रेस पार्षद राकेश अग्रवाल, मधुसूदन दास, तालिका साहू, नवीन कुकरेजा, राजकुमारी, ओमप्रकाश केंवट, राजकुमार मिश्रा, हेमंत साहनी, संदीप डहरिया,
पूर्व पार्षद पवन,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवल किशोर पंडित, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह, लालू साहू, बजरंग दास, शैलेन्द्र मिश्रा, यशपाल सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume