बांकी मोंगरा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में संचालित मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्योता भोज को जन-भागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति, बांकी मोंगरा के तत्वावधान में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मोंगरा में न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भोजन के साथ केला, खीर एवं पुड़ी परोसी गई। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों तथा विद्यालय की रसोइयों को सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल साहू ने बताया कि उनकी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक विद्यालय में न्योता भोज आयोजित करती है। उन्होंने नशामुक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नशे से मुक्ति के उपायों की भी जानकारी दी।
विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती अनिता खलखो ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री साबित राम साहू, लीलाधर साहू, हरिशंकर दिवाकर, रोहिणी कश्यप, रामनारायण चौहान सहित विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्रीमती तनु देवी साहू, शिक्षकगण नकुल नागदेव, रेहाना कुरैशी, अनिल कुमार चंद्रा, नरेन्द्र कंवर, विद्यावती भटनागर, कोमल सारथी, कल्पना पाण्डेय, भुनेश्वर देवांगन, गीता नायक एवं शाला समिति अध्यक्ष पार्षद लोकनाथ कंवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता कर सहयोग प्रदान किया।
न्योता भोज एवं नशामुक्ति जैसे कार्यक्रम बच्चों के पोषण, शिक्षा और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद