Top News

🛑 पुलिया बिना सुरक्षा दीवार, हादसे की आशंका बरकरार—कब जागेगा विभाग?

वार्ड पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने उपक्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र।

बांकीमोंगरा | 
कटाईनार–बांकी मुख्य मार्ग पर संजय पान ठेला के समीप स्थित पुलिया इन दिनों दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती जा रही है। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान हमेशा जोखिम में बनी हुई है।

इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने उपक्षेत्रीय प्रबंधक सुराकछार–बल्गी–बांकी, एसईसीएल कोरबा क्षेत्र को पत्र लिखकर पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त मार्ग अत्यंत व्यस्त है और रात्रि के समय रोशनी की कमी के साथ सुरक्षा दीवार का अभाव दुर्घटनाओं की आशंका को और बढ़ा देता है। क्षेत्र में पहले भी हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह है कि जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग कब तक जागता है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume