Top News

सरायपाली के तालापार ग्राम में प्रभावितों की समस्याओं को लेकर विशेष बैठक आयोजित।

सरायपाली। तालापार ग्राम में कोयला मजदूर पंचायत HMS के तत्वावधान में दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य खदान क्षेत्र से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।
बैठक में राजेश कुमार गुप्ता (महाप्रबंधक, कोरबा), प्रशांत कुमार सिंह (सब एरिया मैनेजर, सरायपाली खदान), सत्यनारायण पैंकरा (कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, पाली ब्लॉक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही 6 गांवों के सरपंच, कोयला मजदूर पंचायत HMS के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, केंद्रीय सचिव संजय कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण, रोजगार, मुआवजा, पर्यावरणीय प्रभाव, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रभावितों के हित में समन्वय और संवाद को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume