AM अबतक न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक छेरछेरा पर्व कल पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गांव-गांव और शहरों में पारंपरिक लोकगीतों, नृत्य और उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी।
छेरछेरा पर्व को दान, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व माना जाता है। इस दिन बच्चे, युवा और बुजुर्ग टोली बनाकर घर-घर जाकर “छेर-छेरा, माई कोठी के धान ला हेरा” के स्वर के साथ अन्न, धन एवं दान एकत्र करते हैं। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में पारंपरिक वेशभूषा में लोग लोकगीत गाते हुए छेरछेरा पर्व मनाएंगे। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का भी आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान बने इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील की है।
छत्तीसगढ़ में कल धूमधाम से मनाया जाएगा छेरछेरा पर्व।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद