Top News

बांकीमोंगरा: बनवारी साइड में BPL सीजन-3 प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ।

बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09, बनवारी साइड में आज से प्रीमियम लीग BPL SEASON-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि दिलीप कुर्रे (पार्षद प्रतिनिधि) एवं विशिष्ट अतिथिगण हितेश प्रजापति, विष्णु शर्मा, राजेश राजपूत, छोटेलाल आजाद, बबलू सरदार, मनहरण सूर्यवंशी एवं लाल बिहारी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर की गई।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 701 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही बेस्ट कीपर, बेस्ट बैटर मैन, बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट फील्डर को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति
इस प्रतियोगिता का आयोजन संजय साहू, विजय, आकाश, वेदांत, कांचू, अंशु, सागर, नमन, अमित केशरी, बंटी, शनि, रवि यादव, राजेश कुमार, राजा ठाकुर, गुड्डू, अंश, मोहित, अजय, मुन्ना, तरुण, निखिल, वंश सिंह, ओम, मनीष, गणेश, रोहित एवं रोशन द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने नगर एवं जिले के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume