Top News

बांकीमोंगरा: मरकी माता युवा समिति की तीन दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन।

बांकीमोंगरा।
जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 घुड़देवा बस्ती में मरकी माता युवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार समापन सोमवार 26 जनवरी को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। देर रात तक चले इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने दमखम दिखाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम हल्दीबाड़ा को मुख्य अतिथि विकास झा द्वारा ₹10,001 नगद,
द्वितीय स्थान पर रही सिघाली टीम को वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद ओमप्रकाश केंवट द्वारा ₹5,001,
तृतीय स्थान पर रही छुराकछार टीम को देव मोबाइल के संचालक देव पटेल द्वारा ₹3,001,
वहीं चतुर्थ स्थान पर रही खोडरी टीम को वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार-2 की पार्षद रम्भा हेम सिंह कंवर द्वारा ₹2,001 की नगद राशि प्रदान की गई।
खिलाड़ियों के बीच रेड और डिफेंस का शानदार तालमेल देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मुकाबलों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा—
“खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। बांकीमोंगरा की माटी में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं।”
पारंपरिक खेल कबड्डी की इस प्रतियोगिता में स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विकास झा के साथ वार्ड पार्षद ओमप्रकाश केंवट, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, कोरबा भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, देव पटेल, विधायक प्रतिनिधि आशा राम केंवट, लक्ष्मी मानिकपुरी, मरकी माता आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume