रायपुर।
Sex CD Scandal: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। रायपुर सेशन कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि अब इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
सेशन कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत चला है। इससे पहले उन्हें इस केस में राहत मिल चुकी थी, लेकिन CBI की अपील पर सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई और अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2025 में विशेष CBI कोर्ट ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। इसके बाद CBI ने रायपुर सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
भूपेश बघेल ने दोहराया कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे आगे की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद