बाँकी मोंगरा।
बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 नंबर खदान मुख्य मार्ग के पास खड़ी ट्रक CG04PB5745 में बीती रात करीब 2 बजे तीन नशे में धुत युवकों ने घुसकर चालक से चाकू की नोंक पर लूट की कोशिश की। आरोपी चालक को धमकाते हुए बोले— जो पैसे और मोबाइल रखे हो, दे दो नहीं तो जान से मार देंगे।
चालक ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को धक्का देकर ट्रक से बाहर गिरा दिया। इससे गुस्साए आरोपियों ने ट्रक पर जमकर पथराव किया, जिससे वाहन के कांच टूट गए और चालक को चोटें आईं।
घटना के दौरान चालक ने अपने साथी सुनील को आवाज दी, जो पास में ही रहता है। शोर सुनते ही सुनील मौके पर पहुँचा, साथ ही गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसके तीन साथी डिलक्स वाहन CG12AL9250 से फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान
हरीश साहू उर्फ हरि, पिता शिव शंकर साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी रानी रोड, कोरबा के रूप में हुई है। फरार आरोपी भी कोरबा निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 308(2), 324(2), 115(2), 35 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद