Top News

🔴 वार्ड 13 में ‘मुक्ति धाम रोड’ बना भ्रष्टाचार की भेंट!घटिया मटेरियल से निर्माण, पार्षद अश्वनी मिश्रा ने जताई आपत्ति, फिर भी अधिकारी मौन।

कोरबा / बांकीमोंगरा।
वार्ड क्रमांक 13 में स्थित मुक्ति धाम तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। मौके पर चल रहे कार्य में घटिया गिट्टी, बिना समुचित बेस और मानक के विपरीत निर्माण किया जा रहा है, जिसकी तस्वीरें खुद सच्चाई बयां कर रही हैं।
स्थानीय पार्षद अश्वनी मिश्रा ने निर्माण कार्य को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया। बावजूद इसके अब तक न तो कार्य रोका गया और न ही ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की गई।
👉 स्थानीय लोगों का आरोप है कि
सड़क में मानक अनुसार लेयरिंग नहीं की जा रही,
मिट्टी और गिट्टी का अनुपात गलत है,
रोलर व क्योरिंग का अभाव है,
बारिश में यह सड़क टिकेगी या नहीं, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
❗ सबसे गंभीर सवाल यह है कि
पार्षद द्वारा आपत्ति जताने के बाद भी
➡️ जिम्मेदार इंजीनियर और अधिकारी आंख मूंदे क्यों बैठे हैं?
➡️ क्या घटिया निर्माण की जांच होगी या सड़क बनने से पहले ही टूट जाएगी?
स्थानीय जनता ने प्रशासन से तत्काल जांच, निर्माण रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume