बांकीमोंगरा। नगर में स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार, 18 फरवरी को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया, वहीं फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
फाइनल मैच के अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल (पूर्व राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम कंवर (पूर्व विधायक, कटघोरा विधानसभा) तथा श्रीमती शैल राठौर (पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद बांकीमोंगरा) रहेंगी। इसके अलावा समाजसेवी अजय प्रसाद, कार्यक्रम अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, पार्षद राजकुमारी गोस्वामी एवं इंद्रदीप कंवर भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशेष आकर्षण के रूप में फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त डांसिंग अंपायर बिट्टू रंगीला अपनी उपस्थिति से मैच को और रोमांचक बनाएंगे।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फाइनल मुकाबले का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद