बांकी मोगरा। नगर पालिका परिषद एवं थाना क्षेत्र बांकी मोगरा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। थाना प्रभारी के निर्देश पर वर्तमान प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा भविष्य में संभावित घटनाओं से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों को सतर्क रहने, सुरक्षा उपाय अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
पुलिस द्वारा जारी प्रमुख सुरक्षा निर्देश
दुकान पर चौकीदार रखें जो हमेशा सतर्क रहे।
दुकान के अंदर-बाहर अच्छी गुणवत्ता के CCTV कैमरे वॉइस रिकॉर्डिंग व बैकअप सहित लगाएं।
मुंह ढंककर आने वाले संदिग्ध ग्राहकों को प्रवेश न दें।
विशेषकर सराफा व्यापारी दुकान खोलते-बंद करते समय सतर्क रहें।
संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत थाना या डायल-112 को सूचना दें।
लेन-देन के समय स्टाफ को सतर्क रखें।
ग्राहकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करें।
ज्वेलरी व नकदी लाते-ले जाते समय रास्ता व समय बदलते रहें।
ग्राहकों को भी आभूषण ले जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दें।
कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
बैंक या दुकान से नकदी लाते-ले जाते समय सहयोगी को साथ रखें।
पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी घटना या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
महत्वपूर्ण संपर्क नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193399
थाना प्रभारी, बांकी मोगरा: 9479193312
पुलिस प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों के सहयोग से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सकती है और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद