बांकीमोंगरा : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बांकीमोंगरा शाखा के पास स्थित ऑन-साइट ATM में अब ग्राहकों की सुविधा के लिए केयरटेकर की तैनाती की गई है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक द्वारा पत्र के माध्यम से पार्षद अश्वनी मिश्रा को जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक एक केयरटेकर ATM परिसर में उपस्थित रहेगा।
बताया गया कि केयरटेकर ग्राहकों को ATM उपयोग में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा तथा ATM से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन हेतु शाखा पर्यवेक्षण में कार्य करेगा। साथ ही ATM की निगरानी अन्य माध्यमों से भी लगातार की जा रही है।
गौरतलब है कि ATM में ग्राहकों को हो रही असुविधा को लेकर पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा यह मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने यह व्यवस्था सुनिश्चित की। अब पासबुक प्रिंट, रुपए निकासी या जमा के दौरान होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है और ग्राहकों को कार्यालयीन समय में बेहतर सुविधा मिलेगी।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद