AM अबतक न्यूज़बाकीमोंगरा:


वार्डवासियों की प्रमुख मांगें
बाकीमोंगरा:
नगर पालिका परिषद बाकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार में एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास कार्यों की शुरुआत नहीं होने से वार्डवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादे अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क, नाली और तालाब सुंदरीकरण जैसे आवश्यक कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं। वार्डवासियों के अनुसार अब तक न तो किसी विकास कार्य का टेंडर जारी किया गया है और न ही भूमि पूजन हुआ है, जिससे क्षेत्र में विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद पार्षद ने बीजेपी को समर्थन दिया था, ताकि वार्ड में विकास कार्य तेजी से हो सके। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद वार्ड में छोटा सा भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही विकास कार्यों की शुरुआत नहीं की गई तो वार्डवासी नगर पालिका प्रशासन से जवाब मांगने और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद