बाँकीमोंगरा वन विभाग के अंतर्गत आने वाले बास बाड़ी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सैकड़ों बांस जलकर राख में तब्दील हो गए।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से बास बाड़ी में आसपास के लोगों द्वारा कचरा और प्लास्टिक फेंका जा रहा था, जिससे पूरा क्षेत्र कचरे से भर चुका है। आशंका जताई जा रही है कि कचरा फेंकने वालों की लापरवाही या आग लगाने से ही यह भीषण आग फैली।
हालांकि समय रहते वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो यह घटना और भी बड़ी हो सकती थी और पूरी बास बाड़ी नष्ट हो सकती थी।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद