कटघोरा/कोरबा।
कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा शांतिनगर में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी जरीता जी की अध्यक्षता में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और संगठन के प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश सह प्रभारी जरीता जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में पाली विधानसभा के पूर्व विधायक मोहितराम करकेट्टा और कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर पाली ब्लॉक, पासान ब्लॉक, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक, कटघोरा ब्लॉक और दीपका ब्लॉक के पदाधिकारी, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सदस्य, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के निर्वाचित पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इन नेताओं की रही प्रमुख उपस्थिति:
जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहितराम करकेट्टा, प्रदीप अग्रवाल,संजय आजाद ,परमानंद सिंह, सुनील पाण्डेय तथा नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद