Top News

बाँकीमोंगरा में CBSE मान्यता प्राप्त स्कूल नहीं, फिर किस आधार पर वसूली जा रही है CBSE जैसी मोटी फीस?”

बाँकीमोंगरा क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा CBSE के नाम पर भारी फीस वसूली का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कई स्कूलों में LKG (नर्सरी कक्षा) के लिए ही अभिभावकों से ₹20,000 से ₹22,000 तक वार्षिक शुल्क लिया जा रहा है, जबकि इन स्कूलों की CBSE से मान्यता स्पष्ट नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में CBSE बोर्ड से संबद्ध किसी भी स्कूल की पुष्टि नहीं हो पा रही, बावजूद इसके कुछ संस्थान अपने प्रचार में “CBSE Pattern” का उल्लेख कर अभिभावकों को आकर्षित कर रहे हैं।

अभिभावकों में असंतोष
इस पूरे मामले को लेकर अभिभावकों में नाराज़गी देखी जा रही है। उनका कहना है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वे अधिक फीस देने को तैयार रहते हैं, लेकिन यदि स्कूल की मान्यता ही स्पष्ट नहीं हो, तो यह स्थिति चिंताजनक है।
एक अभिभावक ने कहा,
“नर्सरी में ही 20–22 हजार फीस लेना और CBSE का नाम लेना—यह गलत है।”

जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निजी स्कूलों की मान्यता और फीस संरचना की जांच कराई जाए तथा यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume