Top News

भैरोताल बस्ती में एसईसीएल द्वारा दिया जा रहा पीने के लिए काला पानी पार्षद ने एसईसीएल प्रबंधन से शुद्ध पानी देने की मांग की

AM अबतक न्यूज़
भैरोताल- वार्ड क्र 57 भैरोताल बस्ती में कई वर्षों से पीने के लिए पानी एसईसीएल सुराकछार द्वारा दिया जा रहा है कई दिनों से एसईसीएल द्वारा खदान से बिना फिल्टर किए सीधे भैरोताल बस्ती में पानी दिया जा रहा है जो पानी आ रहा है वह पानी पूरा काला रहता है और पानी के साथ में कीड़े मकोड़े साथ में आते हैं जिससे ग्रामवासियों में काफी आक्रोश है।

भैरोताल बस्ती की पानी समस्या को लेकर वार्ड 57 की  माकपा पार्षद सुरती कुलदीप एसईसीएल के उप क्षेत्रिय प्रबंधक दिव्यजीवन सी से मुलाकात कर भैरोताल की पानी समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और पार्षद सुरती कुलदीप ने कहा की पानी काला आ रहा है उसमें कीड़े मकोड़े आ रहे है पानी को फिल्टर कर के दिया जाए और तत्काल सुधार किया जाए नहीं तो एसईसीएल सुराकछार खदान का घेराव  किया जाएगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume