Top News

पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती पर बाकी मोगरा कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान शुरू कर 1400 पौधों का किया निशुल्क वितरण।

AMअबतक न्यूज़ बाकी मोगरा

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस कमेटी बाकी मोगरा एवं युवा कांग्रेस द्वारा "पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान" का आगाज करते हुए 1400 फलदार छायादार औषधि युक्त पौधों का किया निशुल्क वितरण ।


बाँकी मोंगरा मैन चौक,गजरा चौक,कटाईनार,घुडदेवा , बलगी मोड़ में भी किया गया पौधों का वितरण।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाड़ी के दिशानिर्देश में एव युवा कांग्रेस जिला कोरबा प्रभारी गौरव दुबे ,जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के निर्देशानुसार एव बाँकी मोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर भारतीय युवा कांग्रेस(IYC) बाँकी मोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास के नेतृत्व में 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ' अभियान का आयोजन किया गया जिसमे बाँकी मोंगरा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी उपस्थिति एवं योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया। 
1400 पौधों का निशुल्क वितरण कर जनों से निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर पर्यावरण के संरक्षित कर अपना योगदान प्रदान करें।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाकी मोगरा के अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल जी ने युवा कांग्रेस की प्रशंसाा करते हुए कहा  कि बाँकी मोंगरा में युवा कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओ ने 1400 पौधों का निःशुल्क वितरण करके अपने पर्यावरण के प्रति दायित्वो को पूर्ण करने की ओर एक कदम बढ़ाया है कांग्रेस पार्टी सदैव ही जनहित के कार्यो के लिए अग्रसर रहती है और  अग्रसर रहेगी...!!
 पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान अवसर पर जिला काँग्रेस कमेटी के सचिव नवल किशोर पंडित,टीकाराम मनहर,परमानन्द सिंह, राकेश अग्रवाल,शिशिर सिन्हा,सावित्री चौहान,पूजा महन्त,युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधूसूदन दास, लखन पात्रे,जिला सचिव शब्बीर खान,शुभम महन्त,विधानसभा महासचिव ज्ञानेंद्र ,नईम अशरफ ब्लॉक उपाध्यक्ष आदिल खान, राजेन्द्र यादव,राजेश मनहर,सोनू जोशी,दीपेश यादव,घनश्याम साहू,कृष्ण पटेल,गुलसंदीप,प्रशांत मिश्रा,अंशुल विंध्यराज,उमेश,प्रताप खूंटे, ऐराज कुरैसी, राजीव शर्मा,राजू शर्मा,सत्या,लाला,रामस्वरूप,रोहित,छोटूऔर अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेसी एव आमजनों ने सहयोग प्रदान अपनी उपस्थिति प्रदान किया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume