*युवा कांग्रेस बाँकी मोंगरा ब्लॉक ने शुरू किया 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ' अभियान... की शुरुवात*
पूर्व PM स्व.राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर किया गया फलदार,औषधियुक्त,छायादार 1400 पौधों का निःशुल्क वितरण..
बाँकी मोंगरा चौक,गजरा चौक,कटाईनार चौक,घुडदेवा चौक,बलगी मोड़ चौक में किया गया पौधों का वितरण
*छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाड़ी के दिशानिर्देश में एव युवा कांग्रेस जिला कोरबा प्रभारी गौरव दुबे ,जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के निर्देशानुसार एव बाँकी मोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में पूर्व PM स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर भारतीय युवा कांग्रेस बाँकी मोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास के नेतृत्व में 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ' अभियान..आयोजित किया गया जिसमे बाँकी मोंगरा के मुख्य चौक,गजरा मुख्य चौक,कटाईनार मुख्य चौक,घुडदेवा मुख्य चौक,बलगी मोड़ चौक के पास स्टाल लगाकर निःशुल्क फलदार,औषधियुक्त,छायादार, 1400 पौधों का निशुल्क वितरण किया गया एव आमजनों से अपील किया गया कि ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान प्रदान करे।*
*इस अवसर पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास ने कहा की -- भारत देश के सबसे युवा PM स्व. राजीव गांधी जी ने भारत देश के विकास में बहुत योगदान दिया जनहित के कार्य हो या युवाओं के अधिकार की बात सभी मे सर्वप्रथम उन्होंने ध्यान दिया इसी का परिणाम है कि भारत देश मे युवाओं को 18 साल के उम्र में वोट डालने का अधिकार मिला इसके अलावा उन्होंने
पर्यावरण को बचाने के लिए भी अनेक कार्य किया आज के इस दौर में जब एक तरफ जब EIA जैसे पर्यावरण विरोधी कानून लाये जा रहे है.. वही युवा कांग्रेस द्वारा पौधों का वितरण करके समाजिक दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वाहन कर रही है और आगे भी करते रहेगी..!*
*इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल जी ने कहा की - भारत देश को कम्प्यूटर क्रांति से जोड़ने वाले हमारे भारत देश के युवा PM स्व. राजीव गांधी जी के आदर्श और मार्गदर्शन ही है जो युवाओं को अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करना सीखाया गया है इसी का ही नतीजा है कि बाँकी मोंगरा में युवा कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओ ने 1400 पौधों का निःशुल्क वितरण करके अपने पर्यावरण के प्रति दायित्वो को पूर्ण करने की ओर एक कदम बढ़ाया है कांग्रेस पार्टी सदैव ही जनहित के कार्यो के लिए अग्रसर रहती है और हमेसा अग्रसर रहेगी...!!*
*इस अवसर पर जिला काँग्रेस कमेटी सचिव नवल किशोर पंडित,टीकाराम मनहर,परमानन्द सिंह, राकेश अग्रवाल,शिशिर सिन्हा,सावित्री चौहान,पूजा महन्त,युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधूसूदन दास, लखन पात्रे,जिला सचिव शब्बीर खान,शुभम महन्त,विधानसभा महासचिव ज्ञानेंद्र चंद्रा,अशरफ अली,नईम अशरफ ब्लॉक उपाध्यक्ष आदिल खान,ब्लॉक संयोजकगण राजेन्द्र यादव,राजेश मनहर,सोनू जोशी,दीपेश यादव, ब्लॉक महासचिव घनश्याम साहू,शम्मीम खान,कृष्ण पटेल,गुलसंदीप,प्रशांत मिश्रा,अंशुल विंध्यराज,उमेश,प्रताप खूंटे, ऐराज कुरैसी, राजीव शर्मा,राजू शर्मा,सत्या,दिलसाय, लाला,रामस्वरूप,रोहित,छोटूऔर अनेक युवा कांग्रेसी एव आमजनों ने सहयोग प्रदान किया एव अपनी उपस्थिति प्रदान किया*
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद