Top News

विद्यालयीन बच्चों ने वृक्षों को रक्षाबंधन बंधन बाँधा

AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
  रक्षाबंधन बन्धन का यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है सर्व प्रथम रक्षाबंधन बंधन सतयुग में नारद जी के कहने पर माता लक्ष्मी के द्वारा राजा बलि को बाँधा गया था इस तरह कालांतर में कई बार महिलाओं ने किसी न किसी के रक्षा के संकल्प के लिए वीर पुरुषों को रक्षा सूत्र, राखी बाँधा है और वीर पुरुषों ने उन्हें हर तरह से संरक्षित किया है
   इसी तरह आज स्कूली बच्चे जो लंबे समय से विद्यालय से दूर है उन्हें अपने विद्यालय की याद रह रह कर सता रहा है आज इस रक्षाबंधन के पर्व में वे अपने आप को रोक नही पाये और वीरान दिख रहे स्कूल में खड़े उन वृक्षों को रक्षाबंधन सूत्र बांधने से रोक नही पाये प्रा.शा. बैगापाली की नन्ही बालिकाएं कु.प्रिंसी, कु.द्वेता, कु.रिया और भाठापारा की बालिका कु. ज्योति  पाटले जो स्वयं स्काउट गाइड टीम की गाइड है इन बच्चों की प्रकृति के प्रति यह प्रेम देखते ही बनता है
   इन नन्ही बच्चियों ने जाने अनजाने में समाज को कितना बड़ा मेसेज की लोग वृक्षों को काटे नही, उन्हें बच्चों की तरह प्रेम करें, उनके रक्षा के लिए संकल्प ले क्योंकि पेड़ पौधे हमे प्रत्यक्ष रूप से सहारा देते हैं हमे भी उनका सहारा बनना चाहिए

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume