AM अबतक न्यूज़
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है. तय निर्णय के अनुसार 17 से 23 अगस्त तक रायगढ़ के शहरी इलाके सरिया, धरमजयगढ़, सारंगढ़, घरघोड़ा में लॉकडाउन रहेगा.. सिर्फ जरूरी व मूलभूत आवश्यकताओं की चीजें ही सीमित समय अंतराल में उपलब्ध हो सकेंगी. इस दौरान जिले की सीमाएं पूरी तरह सील होंगी. सरकारी दफ्तर आम जनता के लिए बंद होंगे, वही उद्योग-धंधे कोविड-19 के लिए निर्धारित मापदंडों के साथ खुल सकेंगे. विशेषज्ञों की मानें तो रायगढ़ के अलावा प्रदेश के अन्य कोरोना प्रभावित जिलों में भी जल्द ही लॉकडाउन का निर्णय लिया जा सकता है.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद