AM अबतक न्यूज़
बाकी मोगरा साउंड एंड लाइट एसोसिएशन ने डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन जी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से कराया रूबरू
जिस के संबंध में उन्होंने बताया कि आज देश में सारे व्यापार प्रारंभ हो चुके हैं बस साउंड और लाइट के ही व्यापार अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाए है,
इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन देकर साउंड लाइट एसोसियेशन वालो ने व्यापार से जुड़े समस्याओं से रूबरू करवाया था।
एसोसियेशन ने श्रीमान महोदय से गुहार की है और अपनी स्थिति बताते हुए ज्ञापन के माध्यम से यह कहा है कि, आज हमारी स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि हमारे लोग अपना जीवन यापन करने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे है जैसा कि 23 मार्च से लगा लॉकडाउन हमारे लिए एक बहुत बड़ी समस्या लेकर आया और हमारे जीवन में बहुत सी कठिनाइयां आ गई हमारा व्यापार पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है , यहां तक की हमने प्रशासन के द्वारा दी गई गाइड लाइन के अनुसार पूरे 7 से 8 माह तक एक भी कार्य नहीं किए और बिना कार्य किए हम अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर सकते आज हम पूरे साउंड एवं लाइट के व्यापारी के सामने भुखमरी की जिंदगी आ गई है हम कर्ज ले लेकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन अब आगे हमें कोई कर्ज भी देने वाला नहीं है ।
ज्ञापन देकर निवेदन किया कि हमें अपना व्यापार सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आपकी अनुमति बेहद जरूरी है आने वाले कुछ दिनों में शादी समारोह भी शुरू हो जाएंगे और हमारे अन्य जिलों में लगभग साउंड सिस्टम एवं लाइट के कार्य प्रारंभ हो चुके हैं बस हमारा कोरबा जिला ही इस कार्य से वंचित है हमने पूर्व में भी आपको आवेदन देकर हमारी इन परेशानियों के बारे में आपको अवगत कराए थे लेकिन उस आवेदन का अब तक कोई भी जवाब हमें नहीं मिला है।
बाकी मोगरा साउंड एंड लाइट एसोसिएशन ने
जिलाधीश महोदय से निवेदन एवं प्रार्थना कि है कि हमारी समस्या को एवं हमारे रोजमर्रा की जीवन को देखते हुए एवं हमारे जितने भी भाई इस व्यापार से जुड़े हुए हैं उनकी समस्या को समझते हुए कृपया हमें अपना व्यापार पुनः प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान करें


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद