Top News

घर में मिली नबालिक लड़की की लाश हत्या की आशंका




घर में मिली  नबालिक लड़की की लाश  हत्या की आशंका 
बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत बल्गी कालोनी डबल स्टोरी  पर नबालिक लड़की की घर में घुस कर आधी रात को  अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई नबालिक   नाम...   पिता शंकर सोनवानी जो की अपने नाना लक्ष्मण जांगडे  के यहाँ रह कर पढाई कर रही थी l बल्गी में ही  स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैं कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही थी l 
 यहां पर यह बताना लाजमी होगा कि लक्ष्मण जांगड़े सेकंड शिफ्ट ड्यूटी करने बल्की खदान गए हुए थे l  रात्रि लगभग 12:00 बजे के आसपास ड्यूटी से वापस घर पहुंचने के दौरान पीछे के रास्ते से आना-जाना करते हैं कूलर टीवी पंखा सब चालू हालत में थे आवाज लगाने पर कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं मिली तब नाना लक्ष्मण जांगड़े ने दरवाजे को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया अंदर प्रवेश करते ही  लक्ष्मण जांगड़े के होश फाख्ता उड़ गए हैं उनकी नातिन जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी l  आनन-फानन में लक्ष्मण जांगड़े के द्वारा पड़ोसियों को आवाज देकर  जगाया पड़ोसियों को भी स्थिति देखकर यह समझने में समय नहीं लगा l 112 को फोन पर सूचना दिया गया मौके पर 112की टीम पहुंच कर देखा तब  112 के कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दिया मौके पर  कोरबा जिला के आला अधिकारीयो  के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया l

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume