Top News

बंद खदान से 46000 रुपए के चोरी किए समान के साथ दो आरोपी पकड़े गए

AM अबतक न्यूज़



थाना बांकी मोंगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी पर कार्यवाही की जा रही है, उसके बाद भी अवैध कारोबारियों द्वारा चोरी की घटना को बेखौफ होकर आजम देने से नहीं चूक रहे है,,,,

कोरबा:–दिनांक 04/02/2022 को सुरक्षा अधिकारी नवधा केवट पिता स्वर्गीय गुनाराम केवट उम्र 60 वर्ष बाकी मोंगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बाकी उपक्षेत्र  के बंद खदान 4 नंबर के वर्क शाप के सामने रखे मोटर स्टेटर कुल 5 नग ,कुल कीमत करीब 46,200 रु को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, इस शिकायत पर थाना बांकी मोंगरा थानेदार राजेश जांगड़े ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन में जुट गई और अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 379  दर्ज कर विवेचना में लिया गया , इसी बीच मुखबिर के सूचना मिलने 2 आरोपी (1)पुरान सिंह पिता स्वर्गीय समार सिंग (2 )जय सिंह पिता इतवार सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मड़वाढोरा को पकड़ के पूछताछ करने पर दोनो ने चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से चोरी हुए मसरुका को जप्त करआरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस कार्यवाही में बांकी मोंगरा निरीक्षक राजेश जांगड़े, उपनिरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह,आरक्षक रामगोपाल साहू,आरक्षक मदन जायसवाल, आरक्षक भोला यादव,आरक्षक जागीर तंवर,  की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume