Top News

बजरंग चौक दीपका में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत का विरोध प्रदर्शन

बजरंग चौक दीपका में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत का विरोध प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 06/02/2022 जिला युवा कांग्रेस कोरबा के उपाध्यक्ष भरत मिश्रा एवं कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजरंग चौक दीपका में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत का विरोध प्रदर्शन करते हुऐ युवा कांग्रेस के द्वारा पुतला दहन किया गया, जिला उपाध्यक्ष भरत मिश्रा ने कहा कि 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ को निचोड़ कर रखने वाली भाजपा नेता व कार्यकर्ता सत्ता से बेदखल होकर बौखला गये है, भाजपा नेता राजेश मूणत ने खुलेआम पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष पुलिस कर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अश्लील गालियां दी, जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से एल्डरमैन केदार सिंह जी, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस लोकेश राठौर, आईटी-सेल जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण तारकेश्वर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला आईटी-सेल शहर फ़ैयाज़ अंसारी, एल्डरमैन नगर पालिका दीपका अफजल अली, जिला महासचिव सोनु खान, रोशन निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष लाला साहू, ओम केंवट, ब्लॉक सचिव जुनैद खान, सद्दाम शेख, अनुराग पांडेय, नंदकिशोर शर्मा एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे...।

       

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume