Top News

कोरबा: एसएस प्लाजा में भीषण आग, ज्वेलर्स व स्टील शोरूम खाक, दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। शहर के पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा कॉम्प्लेक्स में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमारत के ऊपरी तल पर स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने बगल की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले पद्मिनी ज्वेलर्स में लगी और कुछ ही देर में बालाजी स्टील सहित आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं इतना भीषण था कि आसपास के व्यापारियों ने तत्काल अपनी दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया। कई दुकानों में रखा कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी डीएसपीएम इकाई की दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा अन्य इकाइयों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले व्यस्त व्यावसायिक इलाके में हुई, जिससे संभावित बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume