Top News

कोरबा पुलिस की अपील: नववर्ष का उत्सव कानून के दायरे में मनाएं।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। नववर्ष के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है, वहीं कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नववर्ष का उत्सव शांति, सौहार्द और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और यातायात सुचारु रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोरबा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नववर्ष के दौरान निम्न गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा— सड़कों पर केक काटना या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाना चलती गाड़ी की छत (रूफटॉप) पर खड़े होकर स्टंट करना शराब पीकर वाहन चलाना (ड्रिंक एंड ड्राइव) सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग या स्टंट बाइकिंग बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाना गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार अथवा सार्वजनिक शांति भंग करना पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति में नागरिक तुरंत डायल 112 या कोरबा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 पर सूचना दे सकते हैं। कोरबा पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि— “नववर्ष मनाएं जरूर, लेकिन कानून और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।”

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume