बांकीमोंगरा।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन का खेल खुलेआम जारी है। हैरानी की बात यह है कि इसी अवैध बालू का इस्तेमाल नगर पालिका के लगभग सभी निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि रॉयल्टी पर्ची और वैध परिवहन दस्तावेज पूरी तरह नदारद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नदी से रात-दिन निकाली जा रही बालू सीधे सड़क, नाली, सीसी रोड और अन्य विकास कार्यों में खपाई जा रही है। नियमों के अनुसार बिना रॉयल्टी बालू का उपयोग गंभीर अपराध है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
❓ सबसे बड़ा सवाल
➡️ अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग चुप क्यों?
➡️ बिना रॉयल्टी बालू से हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कब होगी?
➡️ क्या ठेकेदारों को मिला है प्रशासनिक संरक्षण?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत के चलते नदी का अस्तित्व खतरे में है और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद
👉 प्रशासन कार्रवाई करता है
या
👉 अवैध बालू माफियाओं पर खामोशी बनी रहती है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद