बांकीमोंगरा।
नगरपालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को नगरपालिका स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे गजरा खेल मैदान, बांकीमोंगरा में आयोजित होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहेंगी, जिनके करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
नगरपालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा सभी नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय बनाने की अपील की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद